Weather Updates: इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा

Weather Updates: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कई जगह घना कोहरा छाया हुआ है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे NCR में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अभी 30 और 31 दिसंबर को भी भीषण ठंड पड़ सकती है

अपडेटेड Dec 30, 2023 पर 10:03 AM
Weather Updates: कई राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Updates: साल 2023 के जाते- जाते उत्तर भारत के लोगों को ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य कड़क ठंड का सामना कर रहे हैँ। आने वाले दिनों में अभी इससे राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ हफ्तों में तापमान में अभी और गिरावट के संकेत दिए हैं। दिल्ली में शुक्रवार (29 दिसंबर) को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है। रात के वक्त भी तापमान में गिरावट दर्ज की ग।

ऐसा ही हाल शनिवार (30 दिसंबर) को रहने वाला है। जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन के समय भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। लोगों को धूप भी बहुत ज्यादा मिलने के आसार बेहद कम हैं।

कोल्ड डे का अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति का अनुमान जताया गया है। बता दें कि कोल्ड डे तब होता है। जब लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी ठंड और कोहरे के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। नए साल तक इन सभी जिलों और इसके आसपास के इलाके में कोल्ड डे की घोषणा की गई है।

ULFA, केंद्र और असम सरकार के बीच 'ऐतिहासिक' शांति समझौता, गृह मंत्री शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए बताया 'महत्वपूर्ण'

पहाड़ों पर क्या हैं हालात?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी या बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 और 31 दिसंबर को इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3 डिग्री और अधिकतम 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जाएगा, जबकि अधिकतम 14 डिग्री तक रहने वाला है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।