Weather Updates: दिल्ली में लुढ़का पारा, प्रदूषण और ठंड की मार, उत्तर भारत में छाया घना कोहरा

Weather Updates: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में प्रदूषण के साथ ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कोहरे के साथ ठंड बढ़ती जा रही है

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 9:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Updates: दिल्ली में न्यूनतम तापमान में पिछले तीन दिनों में 3-4 डिग्री की गिरावट आई है। इसमें अभी और कमी आ सकती है।

देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्दी का मौसम भी शुरू हो चुका है। जिससे कई इलाकों में तापमान में दिनों दिन तेजी से गिरावट आ रही है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग दोहरी मार झेलने के लिए मजबूर हैं। एक तरफ प्रदूषण से हाल बेहाल हैं। वहीं दूसरी ओर ठंड का सितम शुरू हो गया है। तापमान में पिछले तीन दिनों 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। दिल्ली-NCR में अब लोग शाम-सुबह स्वेटर पहनने लगे हैं। वहीं राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है।

दिल्ली-यूपी और राजस्थान में ठंड का दौर शुरू हो गया है। वहीं प्रदूषण से भी लोगों की हालत खराब होती जा रही है। दिल्ली में तो प्रमुख रूप से पल्यूशन ने लोगों को गंदी हवा में सांस लेने पर मजबूर कर दिया है। राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। सुबह-सुबह से ही धुंध की परत छाई रहती है। इधर पहाड़ी राज्यों में भी अब न्यूनतम पारा गिरने के बाद बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

जानिए दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में 21 नवंबर से कोहरा कम होने की संभावना जताई जा रही है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली में धूप कम निकलेगी। चारो ओर कोहरा और धुंध छाया रह सकता है। देश की राजधानी में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।

NCR में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। यहां दिनों दिन तापमान गिर रहा है। ठंड के साथ इन शहरों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। शहर के तापमान की बात करें तो गाजियाबाद और नोएडा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 11-13 डिग्री रह सकता है। वहीं गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।

बिहार, झारखंड एवं ओडिशा में हवा की रफ्तार काफी धीमी

अभी बिहार, झारखंड और ओडिशा में हवा की रफ्तार काफी धीमी है। ऐसे में तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। हालांकि 22 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का असर बिहार और झारखंड तक देखा जा सकता है। कई क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं।

बंगाल की खाड़ी में उठ सकता है चक्रवाती तूफान

दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बनने की स्थिति है। अगर यह मजबूत बना तो इसके प्रभाव से 23 नवंबर तक मध्य भारत तक बादल आने शुरू हो जाएंगे।

Delhi-NCR AQI Today: खतरनाक स्तर पर दिल्ली-NCR की हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।