Weather Updates: उत्तराखंड, असम और UP में होगी झमाझम बारिश, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, जानें दिल्ली में मौसम का हाल

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। कई ऐसे राज्य हैं, जहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में, गुजरा, विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं IMD ने महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 11:31 AM
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की संभावना जताई गई है।

देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसूनी बारिश मूसलाधार हो रही है। दक्षिण भारत के कई राज्य भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात कदुरत की कहर का सामना कर रहे हैं। यहां के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 2 सितंबर को महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने विदर्भ में 12 सेमी. से लेकर 20 सेमी. तक बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र के विदर्भ में आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, गुजरात क्षेत्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, असम, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश का आशंका जताई है। वहीं आईएमडी ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात और मराठवाड़ा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में मौसम का हाल


मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक के तटीय इलाकों में, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और यनम में 2 से 5 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। यनम में, 2 सितंबर को तेलंगाना, कर्नाटक के तटीय इलाकों 2 से 4 सितंबर तक, केरल और माहे में हल्की से भारी बारिश के आसार हैं।

मुंबई में आज हो सकती है बारिश

मुंबई में आज (2 सितंबर 2024) बारिश की संभावना है। हालांकि यह बारिश केवल दो दिनों के लिए ही होगी। उमस भरी गर्मी से मुंबईकरों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होगी। इसके बाद मानसून सुस्त हो जाएगा। फिलहाल मुंबई उपनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में बारिश ना होने के चलते एक बार फिर उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। दिनभर तेज धूप निकलने की वजह से लोगों का पसीना निकल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (2 सितंबर 2204) हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके बाद 3 और 4 सितंबर को फिर से हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। 5 सितंबर को एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन बादल छाए रहेंगे।

यूपी में भी झमाझम बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर महीने की शुरुआत बारिश से हो सकती है। सोमवार से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने के आसार जताए गए हैं। 2 सितंबर को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर बारिश होने के आसार है। इसी तरह 3 सितंबर को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। जबकि 4, 5 और 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अधिकतर जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

Telangana-AP Floods: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का कहर, 10 की मौत, ट्रेन-स्कूल बंद, पीएम मोदी ने CM को दिया मदद का भरोसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।