Credit Cards

Weather Updates: 1901 के बाद अक्टूबर में रही सबसे ज्यादा गर्मी, नवंबर भी रह सकता है गर्म, जानें कब पड़ेगी ठंड

IMD Winter: अक्टूबर का महीना खत्म हो चुका है। नवंबर की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन अभी तक उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक नहीं दी है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि इस साल 1901 के बाद अक्टूबर का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा है। वहीं नवंबर के महीने में गर्मी पड़ने की संभावना जताई है

अपडेटेड Nov 02, 2024 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
IMD Winter: अक्टूबर के महीने में औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

देश भर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आमतौर पर दिवाली के आसपास ठंड शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार इसका कहीं कोई नामो निशान तक तक नहीं है। देश में ठंड कब तक शुरू होगी। इस बारे में मौसम विभाग ने भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नही दी है। हां इतना जरूर है कि नवंबर का महीना गर्म रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि साल 1901 ल 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म अक्टूबर का महीना रहा। इस महीने औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव की वजह से गर्मी का एहसास ज्यादा हुआ है।

123 साल बाद अक्टूबर का महीना सबसे ज्यादा गर्म


महापात्रा ने कहा कि अक्टूबर में औसत तापमान 26.92 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 1901 के बाद से सबसे गर्म तापमान है। जबकि सामान्य तापमान 25.69 डिग्री सेल्सियस रहता है। न्यूनतम तापमान भी पूरे देश के सामान्य तापमान 20.01 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 21.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। महापात्रा ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट के लिए उत्तर-पश्चिमी हवाओं का चलना जरूरी है। मानसूनी प्रवाह की वजह से तापमान में गिरावट नहीं आई है। उन्होंने आगे बताया कि कम से कम अगले दो हफ्ते तक उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा। जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

नवंबर ठंड का महीना नहीं – मौसम विभाग

महापात्रा ने कहा कि मौसम विभाग नवंबर महीने को सर्दियों के तौर पर नहीं गिनता है। उन्होंने कहा कि जनवरी और फरवरी सर्दी के महीने माने जाते हैं। जबकि दिसंबर में ठंड के संकेत मिलते हैं। दक्षिणी प्रायद्वीप में, उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण नवंबर में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई है।

Delhi AQI Today: दिल्ली के आसमान में धुंध की चादर, AQI बेहद खराब, फिर बढ़ा सांसों का संकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।