Get App

Weight Loss Drink: मोटापे का दुश्मन है ये ड्रिंक, शरीर की चर्बी फौरन होगी बाहर

Weight Loss Drink: अगर आप मोटापे के शिकार तो बिना पसीना बहाए भी अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक स्पेशल ड्रिंक्स लेना होगा। जिससे मोटापे को आसानी से कम कर सकते हैं। इस ड्रिंक के जरिए शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी आसानी से कम कर सकते हैं। जानिए इस स्पेशल ड्रिंक में क्या रहता है शामिल

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Aug 10, 2023 पर 1:45 PM
Weight Loss Drink: मोटापे का दुश्मन है ये ड्रिंक, शरीर की चर्बी फौरन होगी बाहर
Weight Loss Drink: अगर मेटालिज्म हाई है तो तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है

Weight Loss Drink: पेट की चर्बी को कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। एक बार मोटापा बढ़ने पर इसे कम करने के लिए न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। इस चर्बी को घटाने के लिए बहुत से लोग जिम ज्वाइन करते हैं। वहीं कुछ महंगी दवाइयों का भी सेवन करते हैं। हालांकि कई बार तमाम तरीकों को अपनाने के बाद लोग हाथ मलते रह जाते हैं। उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी कुछ इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए एक स्पेशल ड्रिंक लेकर आए हैं। इसके सेवन से आपका वजन कम होने लगेगा।

दरअसल, अगर आपका मेटालिज्म स्लो है तो धीरे-धीरे वजन कम होगा। वहीं अगर मेटालिज्म हाई है तो वजन भी तेजी से कम होगा। हम आपको जिस ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। इसे डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीज भी ले सकते हैं।

वजन कम करने के लिए ऐसे बनाएं स्पेशल ड्रिंक

इस स्पेशल ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 4 चम्मच ओट्स, 3 बड़े बादाम, 4 अखरोट, 4 काजू, 10- 12 मखाना, 4 बड़े चम्मच- चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, पंपकिन सीड्स, मगज, 4 बड़े चम्मच भूने चने को मिक्स करना होगा। इन सभी को धीमी आंच पर अलग-अलग भून लेना है। स्किम्ड मिल्क में मिक्स कर से पी लें। सुबह नाश्ते के रूप में लेना चाहते हैं तो आप इसमे ओट्स और मिक्स कर लें। इसे लेने के बाद आपको नाश्ते की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। दिन में आप 12 से 1 के बीच लंच कर लें और शाम को 7 बजे से पहले खाना खा लें। रात में सोते समया आप चाहें तो ये ड्रिंक एक बार और ले लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें