Weight Loss: ठंड के मौसम में आमतौर पर हर कोई चाय की चुस्कियां लेना चाहता है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। आज हम आपोक एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं। जिसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं अजवाइन और अदरक की चाय के बारे में। अगर आप लंबे समय से वजन को लेकर परेशान है तो नियमित रूप से आदरक अजवाइन की चाय पी सकते हैं। इससे आपको ढेर सारे फायदे होंगे। अजवाइन आमतौर पर घरों में पाया जाने वाला एक मसाला है। अजवाइन और अदरक सेहत के लिए फायदेमंद भी माने गए है।
अजवाइन पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाती है। घरेलू नुस्खों में आमतौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। पेट दर्द से लेकर महिलाओं के हर महीने की पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करती है। जबकि अदरक का इस्तेमाल शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। आइये जानते हैं अदरक और अजवाइन की चाय में सेहत के कौन-कौन से राज छिपे हैं?
आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं। बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन और अदरक की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अदरक में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण वजन को कम करने में मदद करते हैँ। वहीं अजवाइन में पाचन को मजबूत करने का गुण होता है। जब ये दोनों एक साथ मिलते हैं तो आपके शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करते हैं। दिन की शुरुआत अगर आप एक कप अजवाइन की चाय से करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म रेट काफी बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी तेजी से बर्न होती है।
गर्मी के मौसम में कितनी बार पिएं चाय
हालांकि गर्मियों में इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करें। गर्मियों में दिन भर में 1 से 2 कप अजवाइन और अदरक की चाय ले सकते हैं। इससे ज्यादा चाय का सेवन हेल्दी नहीं माना जाता है। अदरक और अजवाइन से तैयार चाय एसिडिटी से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकती है।
अजवाइन और अदरक की चाय का नियमित रूप से पीने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। इतना ही नहीं स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इससे स्किन में ग्लो बढ़ता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को कील मुंहासे और झुर्रियों की समस्या से बचाते हैं। यह हार्ट के लिए भी फायदेमंद है। अजवाइन और अदरक की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है।
कैसे बनाएं अदरक अजवाइन की चाय?
इसके लिए आपको अदरक की जरूरत होगी। एक छोटा चम्मच अजवाइन और आधा नींबू होना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में घिसे हुए अदरक और अजवाइन को रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद अगली सुबह इस पानी को अच्छे से उबालकर एक कप में छान लें। इसमें आधा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद रोजाना इस चाय का सेवन करें।