Weight Loss: बढ़ते वजन से आजकल बहुत से लोग परेशान हैं। अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय जैसे- महंगी-महंगी दवाइयां और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। इन उपायों से वजन कम भी हो सकता है। इन दवाइयों से वजन तो कम हो सकता है। लेकिन सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। ऐसे में बढ़ते मोटापे को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप अपने पेट को चर्बी को तुरंत कम करना चाहते हैं तो हम आपको एक रामबाण नुस्खा बता रहे हैं। आप अदरक का सेवन कर सकते हैं।
वैसे मोटापा जितनी तेजी से आता है। उतनी तेजी से घटाना बेहद मुश्किल है। शरीर के बढ़ते वजन से सेहत पर असर पड़ता है। कई बार लोग अपने बढ़ते वजन से शर्मिंदा भी होने लगते हैं। ऐसे में वजन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से अदरक के इस्तेमाल से अपना वजन कम कर सकते हैं।
अदरक के सेवन से मोटापा भागेगा दूर
आयुर्वेद में अदरक को औषधि माना गया है। इसका इस्तेमाल न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि इसे दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। तेज स्वाद वाले अदरक की तासीर गर्म होती है। ऐसे अगर इसका सही तरीके से सेवन किया जाए तो वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अदरक के एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे कब्ज़ दूर करने और पाचन शक्ति को सुधारने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा अदरक से कैंसर का भी बचाव होता है। हालांकि, गर्मी के मौसम में 3-4 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए।
ग्रीन टी और अदरक का मिश्रण भी वजन को कम करने में मदद कर सकता है। ग्रीन टी में कैटेचिन और कैफीन होता है। जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
ग्रीन टी के साथ अदरक का कैसे करें इस्तेमाल
अदरक और ग्रीन टी का इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी लें। अब इसमें आधा इंच अदरक का टुकड़ा बारीक काटकर डाल दें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब पानी अच्छे से गर्म हो जाए, तो इसे गिलास में छान लें। अब इसमें ग्रीन टी बैग डालकर पिएं। इससे आपके शरीर का वजन तेजी से घटेगा।
वजन कम करने के लिए अदरक और नींबू का सेवन किया जा सकता है। अदरक के साथ-साथ नींबू में भी वेट कटर गुण मौजूद होता है। इन दोनों का मिश्रण आपके बेली फैट को काफी जल्दी कम कर सकता है।