Get App

Weight Loss: पेट के लिए रामबाण है हल्का गर्म पानी, कब्ज की समस्या हो जाएगी खत्म, जानिए इसके अन्य फायदे

Weight Loss: पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कई सारी बीमारियों से बचाव होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हालांकि कहा जाता है कि ठंडा पानी पीने के बजाए हल्का गर्म पानी ज्यादा सेहतमंद होता है। इससे पाचन शक्ति में सुधार होता है और कब्ज की समस्या खत्म हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2023 पर 3:16 PM
Weight Loss: पेट के लिए रामबाण है हल्का गर्म पानी, कब्ज की समस्या हो जाएगी खत्म, जानिए इसके अन्य फायदे
Weight Loss: अगर आप फ्रिज के ठंडे पानी की जगह गर्म पानी पिएंगे तो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा

Weight Loss: शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी है। वैसे तो शरीर में लगभग 60 फीसदी पानी मौजूद होता है। हालांकि पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कई सारी बीमारियों से बचाव होता है। इसके साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। कहा जाता है कि ठंडा पानी पीने के बजाए हल्का गर्म पानी (Warm Water) ज्यादा सेहतमंद होता है। ऐसे में बहुत से लोग अक्सर गर्म पानी या हल्का गुनगुना पानी पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है। वह भी गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं।

जिन लोगों का वजन अधिक होता है। वह भी गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। गले में खराश, सर्दी -खांसी और जुकाम में भी लोग गर्म पानी पीते हैं। कब्ज की शिकायत होने पर भी लोग सुबह गर्म पानी पी सकते हैं। लेकिन अधिक गर्म पानी का सेवन सेहत के हानिकारक साबित हो सकता है।

हल्के गर्म पानी से कब्ज की समस्या होगी खत्म

कब्ज में हल्का गर्म पानी पीने से बॉवेल मूवमेंट ठीक रहता है। ये आपके आंतों के काम को एक्टिव करता है। इसके साथ ही मल त्यागने में आसानी होती है। हल्का गर्म पानी पीने से आंतों में जमा मल बाहर निकल आता है। हल्का गर्म पानी मलाशय में एक प्रेशर क्रिएट करता है। जिससे हलचल होती है और मल फ्लश आउट हो जाता है। हल्का गर्म पानी शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। हल्के गर्म पानी का सेवन से पेट साफ रहता है। वहीं अगर आपको अपच और एसिडिटी की शिकायत है तो हल्के गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें