Cancer Early Signs: आमतौर पर बहुत से लोग शरीर में हो रहे सामान्य बदलाव या लक्षण को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन यही बदलाव आगे चल के बड़ी बीमारी की वजह हो सकती है। सांस लेने में परेशानी, थकान, वेट कम होना, बालों का झड़ना कुछ ऐसे ही लक्षण हैं। जिसे हम नॉर्मल समझ कर इग्नोर कर देते हैं। इसे हम अपने लाइफस्टाइल में गड़बड़ी या मौसमी बदलाव से जोड़ देते हैं। ऐसा ही कुछ हम कैंसर के लक्षण के साथ भी करते हैं। कैंसर का नाम सुनकर हर कोई डर जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसके बारे में जानकारी नहीं होना है।
हेल्थ से जुड़े जानकारों का मानना है कि कैंसर के लक्षणों (Cancer Early Symptoms) की सही समय पर पहचान कर बेहतर इलाज किया जा सकता है। दुर्भाग्यवश कैंसर के बहुत से लक्षणों का शुरुआत में पता नहीं चल पाता है। जब तक पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। यही वजह है कि डॉक्टर और एक्सपर्ट कैंसर के मामूली और हल्के लक्षणों पर भी बारीकी से नजर रखने की सलाह देते हैं।
कैंसर के ये हैं शुरुआती लक्षण
बिना किसी वजह के तेजी से वजन कम होना
अगर बिना किसी वजह के वजन कम होता जा रहा है, तो आपको फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर पिछले कुछ दिनों में आपका वजन 10 पाउंड यानी 4.5 किलोग्राम या इसे अधिक वजन कम हुआ है, तो सतर्क हो जाना चाहिए। कुछ मामलों में यह कैंसर का पहला संकेत हो सकता है।
कैंसर के शुरुआती लक्षण – थकावट होना
दिनभर काम करने के बाद थकावट आम बात है। लेकिन कैंसर की थकान एक अलग ही तरह की है। अगर आप पर्याप्त आराम करने के बाद भी हमेशा थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो से इग्नोर न करें। यह कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। दरअसल कैंसर शरीर में फैलने के लिए शरीर के पोषक तत्वों का इस्तेमाल करता है। ऐसे में शरीर को पूरे पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। जिससे थकावट का अनुभव होने लगता है।
बुखार भी है कैंसर का लक्षण
मौसम में किसी तरह के बदलाव की वजह से बुखार होना आम बात है। वायरल फीवर 3-4 दिन में ठीक हो जाता है। अगर बार-बार बुखाए आए तो इसे इग्नोर बिल्कुल भी न करें। यह कैंसर की चपेट में आने के संकेत हो सकते हैं। कैंसर का बुखार ज्यादातर रात में होता है। अगर आपको कोई संक्रमण या अन्य लक्षण नहीं है और पसीने के साथ बुखार हो रहा है, तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है।
कैंसर से शरीर में दर्द बना रहता है
अगर आपके शरीर में लगातार दर्द की शिकायत है तो इससे पता चलता है कि शरीर में कुछ गड़बड़ी है। कैंसर में दर्द कई वजहों से होता है। जैसे- ट्यूमर, जिससे शरीर के कई हिस्सों में दबाव बनता है। इसके बाद पूरे शरीर में दर्द होता रहता है।
कैंसर से कैसे करें बचाव ?
अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसके साथ ही आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी। तंबाकू का सेवन सबसे पहले बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।