दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन (BitCoin) की रॉकेट स्पीड ने कई निवेशकों को अपनी तरफ आकर्षित किया। इसे लेकर कई फर्जीवाड़ा के मामले भी सामने आए। अब बिटक्वॉइन से जुड़े पोंजी स्कैम (Bitcoin Ponzi Scam) में बिजनसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) का नाम भी सामने आया है। केंद्रीय जांच एजेंसी पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच में उनके मुंबई के जुहू में स्थित आवासीय फ्लैट, पुणे में एक बंगला और 98 करोड़ रुपये के शेयर जब्त कर चुकी है। राज कुंद्रा की बात करें तो जुलाई 2021 में चार महिलाओं की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। महिलाओं का आरोप था कि राज कुंद्रा ने वेब सीरीज में एक्टिंग कराने के वादे पर उनसे पोर्नोग्राफिक कंटेंट शूट कराया। पिछले साल सितंबर में वह आर्थर जेल से बाहर आए।
