Whatsapp Update: इमोजी को लेकर आया नया अपडेट, पहले से ज्यादा बेहतर होगा चैट करना

मैसेज ऐप Whatsapp अपने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट लेकर आया है। नए अपडेट से ग्राहकों का एक्सपीरियंस पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो जाएगा

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 6:33 PM
Whatsapp लेकर आया नया फीचर।

Whatsapp Update: मैसेज ऐप Whatsapp अपने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट लेकर आया है। नए अपडेट से ग्राहकों का एक्सपीरियंस पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो जाएगा। फेसबुक मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने कहा है कि यह एक नई सर्विस है जिसमें यूजर्स अपनी पसंद के किसी भी इमोजी के साथ मैसेज पर अपना रिएक्शन दे पाएंगे। अभी इस फीचर्स में छह इमोजी के जरिये रिएक्शन दे सकते हैं।

इमोजी रिएक्शन

वॉट्सऐप मैसेज पर इमोजी के जरिए रिएक्शन की सुविधा दे रहा है। इस फीचर की लंबे समय से मांग की जा रही थी। अभी तक अगर आपको कोई मैसेज अच्छा लगा और आप उसका इमोजी के जरिए जवाब देना चाहते हैं तो आपको अलग से इमोजी मैसेज करना पड़ता था। लेकिन नए फीचर के जरिए अब आप उसी मैसेज पर इमोजी के जरिए रिएक्शन दे सकेंगे। इससे चैट में और खासतौर ग्रुप चैट में आने वाले मैसेजों की संख्या भी कुछ कम हो सकेगी।


आएंगे और नए इमोजी रिएक्शन

मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हम व्हाट्सऐप पर प्रतिक्रिया के रूप में किसी भी इमोजी का उपयोग करने का फीचर शुरू कर रहे हैं। जुकरबर्ग ने कुछ इमोजी जैसे रोबोट, फ्रेंच फ्राइज, समुद्र में सर्फिंग जैसी इमोजी का भी जिक्र पोस्ट में किया है।

ये भी आएंगे नए फीचर

वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन को जल्द ही ग्रुप पर अब और अधिक कंट्रोल दिए जाएंगे। इसके तहत ग्रुप एडमिन अब ग्रुप के सदस्यों के मैसेज डिलीट कर सकेगा। इसके जरिए ग्रुप एडमिन को उन संदेशों को हटाने में मदद मिलेगी, जिसके चलते कई बार ग्रुप में दिक्कत आ जाती है।

फाइल शेयरिंग

वॉट्सऐप के जरिए जल्द ही यूजर्स अब 2 जीबी तक की फाइल शेयर कर पाएंगे। अभी तक वॉट्सऐप सिर्फ 100 एमबी की फाइल शेयर करने की ही इजाजत देता है। हालांकि वॉट्सऐप अब इसे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Mindtree Q1 Results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 37% बढ़कर 471.6 करोड़ रुपए रहा, आमदनी 36% बढ़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।