Credit Cards

कैंसर और एनीमिया के लिए इस घास का जूस संजीवनी से कम नहीं, स्टडी में हुआ खुलासा

Health Tips: प्राचीन काल से ही हर्ब्स का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों से लड़ने में करते रहे हैं। ऐसे ही एक हर्ब है व्हीटग्रास, यानी गेहूं के जवारे। यह एक प्राकृतिक औषधि है। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें 17 अलग-अलग तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं। यह विटामिन का मुख्य स्त्रोत है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है

अपडेटेड Dec 18, 2022 पर 10:38 AM
Story continues below Advertisement
व्हीटग्रास जूस का रोजाना सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं

Health Tips: प्राचीन काल से ही हम हर्ब्‍स का प्रयोग कई सारी बीमारियों से लड़ने में कर रहें हैं। ऐसी ही एक हर्ब है व्हीटग्रास (Wheatgrass) यानी गेहूं के जवारे। यह एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। व्हीटग्रास को गेहूं का पौधा कहा जाता है। इसे खाने, पीने और यहां तक की डाइटेरी स्पलीमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे सामान्य तापमान में उगाया जा सकता है। इसमें मैग्रीशियम, विटामिन A, C, E, K और फाइबर्स जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। यह कैंसर, एनीमिया जैसी कई बीमारियों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

एक स्टडी में कहा गया है कि व्हीटग्रास के सेवन से कैंसर के विकास को रोकने की क्षमता होती है। इसके सेवन से ब्लड में कैंसर कोशिकाओं को कुछ ही दिनों में 65 फीसदी तक कम किया जा सकता है। इसका जूस पीने से कैंसर के सेल्स बहुत जल्दी खत्म होने लगते हैं।

जानिए कैसे खत्म होते हैं कैंसर सेल


वैज्ञानिकों ने पाया है कि व्हीटग्रास में हिमोग्लोबिन के समान तत्व होते हैं। यह ऑक्सीजन को खून में पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में व्हीटग्रास का सेवन ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। जहां ऑक्सीजन की कमी होती है। वहां कैंसर कोशिकाएं ज्यादा तेजी से बढ़ती हैं। ऐसे में व्हीटग्रास कैंसर सेल के विकास को रोक सकती है। इसके साथ ही व्हीटग्रास कैंसर के उपचार में भी उपयोगी हो सकता है। इसके साथ ही व्हीटग्रास में 17 अलग-अलग तरह के एमिनो एसिड (Amino Acid) मिलते हैं। यह विटामिन का मुख्य स्त्रोत हैं। इसका रोजाना सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है। यह डाइजेशन को बढ़ाने में मदद करता है।

Gut Health: आंत के गुड बैक्टीरिया से पेट की समस्या होगी दूर, इन लक्षणों से रहें सावधान

अन्य फायदे

दांतों को करता है मजबूत

व्हीटग्रास का जूस दांतों के लिए काफी अच्छा माना गया है। यह पायरिया, मसूड़ों से खून आना, मुंह की बदबू जैसी तमाम समस्याओं से छुटकरा मिलता है।

बालों में आती है नई जान

अगर आप बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो व्हीटग्रास के जूस का रोजाना सेवन कर सकते हैं। यह बालों को जड़ से मजबूत करता है। इसका जूस बालों को जल्दी सफेद नहीं होने देता है। बाल काले घने और मजबूत बनते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।