Prayagraj Shootout: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने प्रयागराज में 2005 में हुए बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Umesh Pal Murder Case) की हत्या में शामिल पूर्व सांसद और गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद के बारे में जानकारी देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एक पखवाड़े पहले तक असद अहमद (Asad Ahmed) नाम के युवक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। लेकिन, 24 फरवरी को प्रयागराज की एक व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े उमेश पाल की हत्या करने वाले आधा दर्जन शूटरों का नेतृत्व करने वाला असद अब वह उत्तर प्रदेश का 'मोस्ट वांटेड' है। यूपी पुलिस की कई टीमें असद की तलाश कर रही है।
