अनंत अंबानी (Anant Ambani) की 27 दिसंबर को राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ राजस्थान (Rajasthan) के श्रीनाथजी मंदिर में सगाई हो गई। 27 साल के अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं। उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका या सगाई नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में की गई।
इस जोड़े ने मंदिर में दिन बिताया और पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोहों में हिस्सा लिया। जहां अंबानी अपने रोका समारोह के लिए नीले रंग की पोशाक में दिखे, तो वहीं राधिका मर्चेंट ने सफेद और गुलाबी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था।
कौन हैं अनंत अंबानी के मंगेतर राधिका मर्चेंट-
राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के प्रमुख वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। उनकी एक बड़ी बहन है, जिसका नाम अंजलि मर्चेंट है।
उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, राधिका ने ग्रेजुएशन के लिए न्यूयॉर्क जाने से पहले मुंबई में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने 2009 तक इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई की और 2013 में बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से अपना इंटरनेशलन लेवल का डिप्लोमा हासिल किया।
वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं, जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। उन्होंने 2017 में ग्रुजेुएशन की डिग्री हासिल की।
ग्रेजुएशन के बाद, राधिका मर्चेंट रियल एस्टेट एजेंसी इस्प्रावा में शामिल हो गईं, जो लक्जरी घरों के कंस्ट्रक्शन और डिजाइन में माहिर हैं।
वह वर्तमान में अपने पिता वीरेन मर्चेंट की अध्यक्षता वाली दवा कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में बतौर डायरेक्टर शामिल हैं।
राधिका मर्चेंट अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। मर्चेंट मुंबई की डांडांस एकेडमी श्री निभा आर्ट्स के गुरु भावना ठाकर की छात्र थीं। उन्होंने आठ साल तक शास्त्रीय नृत्य की ट्रेनिंग ली।
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। उनके परिवारों ने एक बयान में कहा, अगले कुछ महीनों में दोनों शादी करेंगे।