अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई, नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में हुई 'रोका' की रस्म

रिलायंस (Reliance) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और एनकोर हेल्थकेयर के प्रमुख विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शादी करने वाले हैं। दोनों की सगाई का समारोह आज 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथजी मंदिर में आयोजित हुआ

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
अनंत और राधिका की कुछ वर्ष पहले से जान-पहचान है।

रिलायंस (Reliance) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और एनकोर हेल्थकेयर के प्रमुख विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शादी करने वाले हैं। दोनों की सगाई का समारोह आज 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथजी मंदिर में आयोजित हुआ। इस मौके पर दोनों के परिवार के सदस्य और दोस्त उपस्थित रहे। अनंत और राधिका दिन भर मंदिर में रहे और पारंपरिक राज-भोग-श्रीनगर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले जून में मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी होने वाली बहू के लिए मुंबई में अरेंजट्रैम कार्यक्रम आयोजित किया था ।

अहम कारोबारी जिम्मेदारी निभा रहे दोनों

दोनों परिवारों की तरफ से जारी बयान के मुताबिक अनंत और राधिका की कुछ वर्ष पहले से जान-पहचान है। अब दोनों की सगाई होने के बाद अगले कुछ महीने में उनकी शादी हो सकती है। दोनों परिवारों ने अनंत और राधिका को नई जिंदगी शुरू करने पर शुभकामनाएं दी हैं। अनंत अंबानी 27 साल के हैं और उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिन्यूएनबल एनर्जी सेक्टर की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं राधिका मर्चेंट ने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पूरी की है और वह एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में डायरेक्टर हैं।


डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।