Women Health: पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। जिससे सेहत पर काफी असर पड़ता है। इस दौरान शरीर में काफी कमजोरी महसूस हो सकती है। लिहाजा इस समय पौष्टिक और हेल्दी डाइट लेना चाहिए। जिससे शरीर को पोषण मिले। ताकि दर्द से राहत मिल सकता है। पीरियड्स में हार्मोन्स में काफी उतार-चढ़ाव होते हैं। जिस कारण पीरियड्स में कई बार बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हार्मोन्स का संतुलित रहना भी बहुत जरूरी होता है।
