Get App

हाइपरटेंशन से बचाव: आगरा के 12% युवा हाइपरटेंशन के शिकार, SN की रिपोर्ट में खुलासा, करें यह उपाय

World Hypertension Day 2023: आज दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रह है। हाइपरटेंशन को समय पर कंट्रोल ना किया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। आज 'वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे' है। आइये जानते हैं कि इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपायों के बारे में

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड May 17, 2023 पर 12:17 PM
हाइपरटेंशन से बचाव: आगरा के 12% युवा हाइपरटेंशन के शिकार, SN की रिपोर्ट में खुलासा, करें यह उपाय
बार-बार ब्लड प्रेशर 140/90 से अधिक आए तो हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं

World Hypertension Day 2023: हाइपरटेंशन (Hypertension) या हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) एक तेजी से बढ़ती समस्या है। इस स्थिति में ब्लड प्रेशर 90/140 या इसके उपर पहुंच जाता है। ऐसे में शरीर के धमनियों में रक्त का दबाव बहुत बढ़ जाता है। इसके शिकार सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा भी हो रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उत्तर प्रदेश के आगरा में 12 फीसदी युवा हाइपरटेंशन के शिकार हैं। एस एन मेडिकल कॉलेज ने 500 युवाओं पर की गई स्टडी में यह बात सामने आई है। आज हाइपरटेंशन डे है।

हाई ब्लड प्रेशर के कोई खास लक्षण नहीं होते हैं। इसे साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। यह धीरे-धीरे आपके दिमाग, दिल और किडनियों को डैमेज करता रहता है। इससे ब्रेन हेमरेज, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। 50 की उम्र के बाद होने वाली बीमारियां अब युवाओं को घेर रही हैं।

हाइपरटेंशन को लेकर 500 युवाओं पर स्टडी 

एसएन के मेडिसिन विभाग के प्रो. प्रभात अग्रवाल के मुताबिक, साल 2021-22 में ओपीडी में आने वाले 25 से 30 साल के 500 युवाओं पर स्टडी की गई। इन युवाओं का ब्लड प्रेशर चेक किया गया। इसमें से 22 फीसदी युवाओं का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। इन्हें अगले दो दिन और OPD में बुलाया गया। इनका दोबारा ब्लड प्रेशर चेक किया गया। 3 दिन में ब्लड प्रेशर की 3 जांच के बाद 12 फीसदी युवाओं को हाइपरटेंशन ब्लड प्रेशर 140 बाई 90 से अधिक मिला। बता दें कि एक व्यस्क का ब्लड प्रेशर 120/80 होता है। हालांकि, यह नंबर थोड़ा सा ऊपर नीचे हो सकता है। लेकिन अगर बार-बार ब्लड प्रेशर 140/90 से अधिक आता है तो इसका मतलब यह है कि हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें