England के रहने वाले John Alfred Tinniswood दुनिया के सबसे उम्रदराज आदमी (World Oldest Man) हैं। 111 साल के जॉन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में शामिल है। उनसे पहले दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के आदमी 114 साल के Juan Vicente Perze थे। John Alfred का जन्म साल 1912 में हुआ। ये वही साल है जब टाइटैनिक (Titanic Year) पानी में डूबा था। John Alfred के मुताबिक इतना ज्यादा जीना किसी लक से कम नहीं है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को जॉन ने बताया कि या तो आप लंबा जीते हैं या कम जीते हैं और आप इसमें ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं।
John Alfred Tinniswood एक केयर होम में रहते हैं
111 साल के जॉन एल्फरेड यूके के साउथपोर्ट में एक केयर होम में रहते हैं, जहां लोग उन्हें बातुनी कहते हैं। अपनी अधिक उम्र के बावजूद, टिनिसवुड ज्यादातर काम बिना किसी के सपोर्ट के कर लेते हैं। वह हर सुबह बिना किसी की मदद के बिस्तर से उठते हैं, रेडियो सुनते हैं और फिर भी अपने फाइनेंसेस मैनेज करते हैं। जॉन का कहना है कि वह किसी खास डायट प्लान को फॉलो नहीं करते हैं - हालांकि हर शुक्रवार को मछली और चिप्स जरूर खाते हैं। “मैं वही खाता हूं जो वे मुझे देते हैं।”
जॉन ने बताया कि कैसे करते हैं डायट का पालन
ऐसे में जॉन ने बताया कि वो स्मोकिंग नहीं करते हैं और शराब भी कभी-कभार ही पीते हैं। “यदि आप ज्यादा ड्रिंक करते हों या ज्यादा खाते हों या बहुत अधिक चलते होतो किसी भी चीज को अधिक मात्रा में करना नुकसानदेह है। 26 अगस्त, 1912 को जन्मे टिनिसवुड ने दोनों विश्व युद्धों का सामना किया है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, उन्होंने Army Pay Corps के लिए प्रशासनिक पद पर काम भी किया। उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष भी कहा जाता है। टिनिसवुड का जन्म लिवरपूल में हुआ था, यहीं उनकी मुलाकात अपनी पत्नी ब्लोडवेन से हुई। दोनों ने 1942 में शादी कर ली और 44 साल एक साथ बिताए। 1986 में ब्लोडवेन का निधन हो गया।