World Vitiligo Day: सफेद दान यानी विटिलिगो को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। बहुत से लोगों को भ्रम है कि यह एक छुआछूत की बीमारी है।इन सब भ्रांतियों को दूर करने के लिए हर साल 25 जून को दुनिया भर में सफेद दाग दिवस (World Vitiligo Day) मनाया जाता है। इस साल की थीम, 'विटिलिगो: भविष्य की ओर देखना' (Vitiligo: Looking into the Future) है। दुनिया भर में विटिलिगो दिवस पहली बार 2011 में मनाया गया था। तब से हर साल 25 जून को मनाया जाता है।
