Layoff News: शाओमी इंडिया (Xiaomi India) अपने कारोबारी ढांचे में बदलाव कर रही है। इसके तहत कंपनी अपने एंप्लॉयीज की छंटनी कर रही है और इसकी योजना एंप्लॉयीज की संख्या 1 हजार से नीचे लाने की है। इस साल 2023 की शुरुआत में इसके 1400-1500 एंप्लॉयीज थे। एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इससे पहले पिछले हफ्ते कंपनी ने 30 एंप्लॉयीज की छुट्टी की थी और अब धीरे-धीरे टोटल एंप्लॉयीज 1 हजार से नीचे लाएगी यानी 30 फीसदी से अधिक एंप्लॉयीज को झटका लग सकता है। शाओमी इंडिया स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और टैबलेट की बिक्री करती है।
