नए साल के जश्न में Zomato पर प्रति सेकंड 140 ऑर्डर, सीईओ दीपिंदर गोयल ने किया खुलासा

नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर को लोगों ने जमकर जश्न मनाया और इस जश्न में उन्होंने जोमैटो जैसे ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए जमकर खाने-पीने का आइटम ऑर्डर किया। जोमैटो (Zomato) के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने खुलासा किया कि हर सेकंड 140 ऑर्डर्स मिले

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 5:02 PM
Story continues below Advertisement
हाल के वर्षों में फूड सेगमेंट में भी ऑनलाइन ऑर्डर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है

नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर को लोगों ने जमकर जश्न मनाया और इस जश्न में उन्होंने जोमैटो जैसे ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए जमकर खाने-पीने का आइटम ऑर्डर किया। जोमैटो (Zomato) के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने 31 दिसंबर 2023 की रात 8:25 pm पर X (पूर्व नाम ट्विटर) पर ट्वीट कर खुलासा किया कि रात 8:06 pm पर 8422 ऑर्डर मिले यानी कि हर सेकंड 140 ऑर्डर्स। इसके बाद उन्होंने एक तरह से आश्चर्य वाली इमोजी बनाया है।

Biryani का जादू कायम, Zomato-Swiggy ने जारी की पसंदीदा फूड ऑर्डर की लिस्ट

Zomato पर सबसे अधिक बिरयानी मंगा रहे फूडी

पिछले साल के आखिरी में क्रिसमस के आस-पास जोमैटो ने ऑर्डर्स का एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया जिसके मुताबिक लोगों ने सबसे अधिक बिरयानी ऑर्डर किया। पिछले साल इसे 10 करोड़ से अधिक बिरयानी के ऑर्डर्स मिले। बिरयानी के बाद खाने वालों ने सबसे अधिक पिज्जा मंगाया। पिज्जा के बाद नूडल बाउल्स सबसे अधिक पसंद की गई। अब दिन भर के समय के हिसाब से शहरों के रुझान की बात करें तो बंगलुरु ने सबसे अधिक नाश्ता ऑर्डर किया जबकि दिल्ली में सबसे अधिक देर रात के ऑर्डर्स आए।

Zomato ने हर रोज 9 ऑर्डर देने वाले मुंबई के शख्स को बताया 'देश का सबसे बड़ा फूडी'


एक यूजर ने पिछले साल दिया ₹46273 का सिंगल सबसे बड़ा ऑर्डर

अब अगर बात करें तो सिर्फ एक सबसे बड़े ऑर्डर की तो बंगलुरु के एक शख्स ने पिछले साल जोमैटो का सबसे बड़ा ऑर्डर किया। उसने 46273 रुपये का सिंगल ऑर्डर दिया था। वहीं दिन भर में बात करें तो एक यूजर ने एक ही दिन में 121 ऑर्डर किए। अब सबसे बड़े फूडीज की बात करें तो जब यह रिपोर्ट तैयार हुई थी तो उस समय तक मुंबई के एक शख्स हनीस ने साल भर में 3580 ऑर्डर किए थे यानी कि हर दिन औसतन 9 ऑर्डर।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।