Uber news: दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा तक उबर ने वसूला 3,000 रुपये किराया, शख्स ने ट्विटर पर बयां किया दर्द

Uber news: दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा जाने वाले यात्री से ऊबर ने 3,000 रुपये चार्ज किए हैं। यह किराया बुकिंग अमाउंट से ढ़ाई गुना ज्यादा है

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
बिल आने के दौरान नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट की दूरी 147 किमी दिखाई थी।

Uber news: ऑनलाइन कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर (Uber) ने दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport to Noida) से नोएडा तक का किराया 3000 रुपये वसूला है। यह मामला अगस्त के पहले हफ्ते का है। शख्स ने इसकी शिकायत उबर से की लेकिन अभी कोई भी जवाब नहीं मिला है। इसी तरह हाल में मुंबई के एक शख्स ने खराब मौसम के चलते घर जाने के लिए कैब एग्रीगेटर उबर (Uber) पर टैक्सी बुक की थी। किराया देखकर उसके होश उड़ गए। 50 किलोमीटर के यात्रा के लिए उबर ने 3,000 रुपये से ज्यादा किराया लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-143 में रहने वाले देव ने 5 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट (टर्मिनल-2) से अपने घर के लिए उबर बुक की थी। वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अपने घर पहुंचा। उस दिन मौसम भी सही था। देव ने जब टैक्सी बुक की तो किराया 1,143 रुपये दिख रहा था। घर पहुंचने पर उसे 2,935 रुपये चुकाने पड़े।

देव ने बताया कि बिल में 147.39 किमी के यात्रा के लिए मीटर पर 2,935 रुपये दिखाए। जबकि T-2 से नोएडा सेक्टर 143 में उनके घर की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। देव ने ट्वीट कर कहा कि आपने मेरे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा, उबर इंडिया। 5 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे के टी-2 से मेरे घर नोएडा (लगभग 45 किलोमीटर) तक कैब के लिए 2,935 रुपये का भुगतान करना पड़ा। मुझे 147.39 किलोमीटर के लिए बिल किया गया था। मैंने एक घंटे से भी कम समय में कवर किया। देव ने आगे कहा कि पिक-अप और ड्रॉप स्थान भी गलत हैं। कृपया इस गड़बड़ी को हल करें और अतिरिक्त राशि वापस करें।

Rohingya शरणार्थियों को EWS फ्लैट में शिफ्ट करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है: गृह मंत्रालय


उबर ने नहीं दिया जवाब

देव ने उबर को कहा कि आपको अपना शिकायत का सिस्टम बदलना होगा। इसके जवाब में उबर कस्टमर केयर ने कहा कि उनकी एक्सपर्ट टीम इस पर काम कर रही है। इस मामले को सुलझाने के लिए कुछ समय चाहिए। फिलहाल 10 दिन से अधिक हो गए हैं। देव को उबर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

अन्य लोगों ने भी की शिकायत

देव के ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा है कि उनके साथ भी उबर ने कुछ ऐसा ही किया है। उबर ने एक बार टी3 से नोएडा के लिए मुझसे करीब 3500 रुपये किराया लिया था। जब मैंने बुकिंग की तो उन्होंने 1500 रुपये दिखाए। मैंने रिफंड की मांग की, तब उन्होंने रिफंड किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।