Get App

Air India : श्रम मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को भेजा कारण बताओ नोटिस, जानिए क्या है मामला

नोटिस एयरलाइन मैनेजमेंट और केबिन क्रू सदस्यों के बीच कुछ विवादों के संबंध में नियमों के कथित उल्लंघन के लिए भेजा गया है। कई केबिन क्रू के कई सदस्यों ने यात्रा से पहले विश्राम के दौरान कमरा साझा करने को लेकर चिंताएं जताई है। इसके अलावा कई अन्य मुद्दे भी हैं

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 03, 2023 पर 10:16 PM
Air India : श्रम मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को भेजा कारण बताओ नोटिस, जानिए क्या है मामला
केंद्रीय श्रम मंत्रालय (Union labour ministry) ने टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

केंद्रीय श्रम मंत्रालय (Union labour ministry) ने टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नोटिस एयरलाइन मैनेजमेंट और केबिन क्रू सदस्यों के बीच कुछ विवादों के संबंध में नियमों के कथित उल्लंघन के लिए भेजा गया है। कई केबिन क्रू के कई सदस्यों ने यात्रा से पहले विश्राम के दौरान कमरा साझा करने को लेकर चिंताएं जताई है। इसके अलावा कई अन्य मुद्दे भी हैं।

श्रम विभाग में दर्ज की गई थी शिकायत

इस संबंध में, श्रम विभाग के समक्ष एक शिकायत दर्ज की गई थी और मामला औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के अनुसार सुलह के अधीन है। इस संबंध में एयर इंडिया एक्सप्रेस से पूछा गया, लेकिन वहां से फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है। एयरलाइन का पिछले साल जनवरी में टाटा ग्रुप ने अधिग्रहण किया था।

कारण बताओ नोटिस इस आरोप के संबंध में भेजा गया है कि श्रम कानून के तहत सुलह कार्यवाही के लंबित रहने के दौरान एयरलाइन ने श्रमिकों की सेवा शर्तों को बदल दिया। एक सूत्र ने कहा, "कारण बताओ नोटिस में कहा गया गया है कि औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 33 के उल्लंघन के लिए आपके/आपके मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें