कोरोना के चलते कल सीबीएसई की 10वीं परीक्षा रद्द की गई और 12वीं की परीक्षा स्थगित की गई है। केंद्रीय बोर्ड के बाद राज्य के बोर्डों द्वारा भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित या रद्द करने का सिलसिला जारी है। अब ताजा खबर के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाल दी गई हैं।राज्य के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया है।
