Get App

राशन कार्ड में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट कर सकते हैं, जानिए कैसे

One Nation, One Ration Card के तहत इन कार्ड का इस्तेमाल देश में कहीं भी किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2021 पर 8:17 AM
राशन कार्ड में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट कर सकते हैं, जानिए कैसे

वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) को केंद्र सरकार ने कुछ साल पहले शुरू किया था। यह पहल केंद्र सरकार की एक सफल पहल है। इस योजना से लाभार्थी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कम कीमतों पर कृषि उत्पादों का उपयोग कर सकते हैं। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा लॉन्च किया गया था। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है।

इस राशन कार्ड का इस्तेमाल भारत के किसी भी हिस्से में किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि इससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी और लोगों को राशन आसानी से मिल सकेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कानून के तहत लोगों को 2 महीने का फ्री राशन दिया जाता है। यह उन लोगों को भी दिया जाता है जिनके पास देश में राशन कार्ड नहीं है। यह व्यवस्था पिछले साल जून में जारी की गई थी।

राशन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको इन तरीकों का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले http://www.pdsportal.nic.in/ पर जाना होगा। यह आधिकारिक पोर्टल है। यहां जाने के बाद आप राज्य सरकार के पोर्टल टैब पर जाए। यहां आपको राज्यों की एक सूची मिलेगी। इस सूची पर आने के बाद आप जिस राज्य के निवाली है उस राज्य का चयन करें। जब आप अपने राज्य पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज ओपन होगा।

इसके बाद आपको राशन कार्ड के पते को बदलने या राशन कार्ड के रूप को बदलने के लिए आपको सहीं लिंक का चयन करना होगा। यह सभी राज्यों का अलग-अलग होगा। यहां आप अपना आईडी और पासवर्ड डाले। इसके बाद आप मांगी जा रही जानकारी को सही से भरे और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन पत्र का आप एक प्रिट निकाल ले।

हर राज्य के लिए अलग-अलग पोर्टल डिजाइन किए गए हैं इसलिए चरणों में अलग-अलग अंतर हो सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें