उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं। लगातार भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से शाहजहांपुर शहर बाढ़ की चपेट में आ गया। शहर के 20 से अधिक मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 20,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के लिए सेना जुटी हुई है। वहीं, एनडीआरएफ भी मोर्चा संभाले हुए हैं। लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बारांबकी जैसे जिले भी बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।
