Uttarakhand Avalanche News Updates: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास माणा गांव में सीमा सड़क संगठन (BRO) के शिविर पर हुए हिमस्खलन के कारण लापता चारों मजदूरों के शव रविवार को बरामद हो गए। इससे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। रक्षा विभाग के PRO मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि आखिरी लापता मजदूर का शव भी मिल गया है। उसके साथ ही माणा गांव में चलाया जा रहा बचाव अभियान समाप्त हो गया। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान हिमस्खलन के कारण लापता चारों मजदूरों के शव बरामद होने की पुष्टि की।
