Get App

Gurugram Murder Case: इंजीनियर ने पीजी में गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर की हत्या, फिर खुद ट्रेन के सामने कुदकर दे दी जान

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 25 वर्षीय AI इंजीनियर ने कथित तौर पर अपने पेइंग गेस्ट (PG) अकोमोडेशन में गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद चलती ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 11:17 AM
Gurugram Murder Case: इंजीनियर ने पीजी में गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर की हत्या, फिर खुद ट्रेन के सामने कुदकर दे दी जान
इंजीनियर ने पीजी में गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर की हत्या

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 25 वर्षीय AI इंजीनियर ने कथित तौर पर अपने पेइंग गेस्ट (PG) अकोमोडेशन में गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद चलती ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी।

वहीं, अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है की दोनों के रिश्ते कैसे थे? इसके लिए उनकी डिजिटल बातचीत (चैट और अन्य जानकारी) और दूसरे सबूतों की जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह घटना क्यों हुई।

बता दें कि मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले श्रेष्ठ मलिक और उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली इशरा अयूबी के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों गुरुग्राम में एक ही प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मलिक सेक्टर 55 में एक PG में रह रहा था, जहां कथित तौर पर हत्या हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें