Get App

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में बारिश से तबाही, ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में आई मामूली गिरावट

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है। राज्य में मूसलाधार मानसूनी बारिश जारी है। कई नदिया उफान पर हैं। इस बीच राहत की खबर ये है कि ऋषिकेश में गंगा नदी के जल स्तर में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इधर दिल्ली के यमुना नदी में भी जलस्तर में कमी आई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 1:22 PM
Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में बारिश से तबाही, ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में आई मामूली गिरावट
Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से अब तक 650 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है

Uttarakhand Rains: पहाड़ी राज्यों में आफत की बारिश जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों प्राकृतिक आपदा कहर ढा रही है। बारिश और भूस्खलन के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों पहाड़ी राज्यों में खूब बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई नेशन हाइवे टूट गए हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस राहत की खबर ये है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में गंगा नदी का जल स्तर मे मामूली गिरावट आई है। बता दें कि कल उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था।

मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त से 19 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है। आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड के भारी बारिश से करोडों रुपये का नुकसान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में 16 अगस्त के दिन नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी और अल्मोडा जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से आई आपदा से अभी तक करीब 650 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। यह और ज्यादा बढ़ सकता है। राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा, जब प्रदेश सरकार आपदा से क्षति का प्रतिदिन डाटा अपडेट कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें