Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड (Uttarakhan) स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने शुक्रवार को कहा कि जिले में गांव में भारी भूस्खलन (Landslide) होने से लगभग 80 लोग बेघर हो गए, जिससे 12 घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें कहा गया है कि बुधवार को हुए भूस्खलन से शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर देहरादून (Dehradun) जिले के विकासनगर क्षेत्र के मदरसु मजरा जाखन गांव में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई।
