Get App

Uttarkashi Tunnel Rescue: किसी भी समय आ सकती है खुशखबरी, महज 5 मीटर की खुदाई बाकी, परिवारों को कपड़ों के साथ तैयार रहने को कहा गया

Uttarkashi Tunnel Rescue: श्रमिकों के लिए सिल्क्यारा से लगभग 30 Km दूर चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड वाला एक अलग वार्ड तैयार किया गया है। सुरंग के बाहर की सड़क की सड़क मरम्मत की जार रही थी, क्योंकि पिछले एक पखवाड़े में भारी वाहनों की नियमित आवाजाही के कारण ये रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया था। एम्बुलेंस की सुचारू आवाजाही के लिए मिट्टी की एक नई परत बिछाई गई

Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 28, 2023 पर 1:33 PM
Uttarkashi Tunnel Rescue: किसी भी समय आ सकती है खुशखबरी, महज 5 मीटर की खुदाई बाकी, परिवारों को कपड़ों के साथ तैयार रहने को कहा गया
Uttarkashi Tunnel Rescue: सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए चल रहे बचाव अभियान के दौरान प्रार्थना करते स्थानीय लोग (PHOTO-PTI)

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तराकाशी (Uttarkashi) में सिल्कयारा सुरंग (Silkyara Tunnel) में फंसे मजदूर (Trapped Workers) बचावकर्मियों से अब बस कुछ ही मीटर दूर हैं। अब महज पांच मीटर की खुदाई ही बाकी है। इसी के साथ मंगलवार को फंसे हुए मजदूरों को बचाने के बाद, उन्हें तुरंत मेडिलक केयर के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी भी शुरू हो गई। श्रमिकों के लिए सिल्क्यारा से लगभग 30 Km दूर चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड वाला एक अलग वार्ड तैयार किया गया है।

माइक्रो टनलिंग एक्सपर्ट क्रिस कूपर ने बताया, "कल रात बहुत अच्छा हुआ। हम 50 मीटर पार कर चुके हैं। अब लगभग 5-6 मीटर की दूरी बाकी है। कल रात हमारे सामने कोई बाधा नहीं थी। ये बहुत सकारात्मक दिख रहा है।”

फंसे हुए 41 मजदूरों के परिजनों को तैयार रहने और मजदूरों के कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा गया है। मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा।

सुरंग के बाहर की सड़क की सड़क मरम्मत की जार रही थी, क्योंकि पिछले एक पखवाड़े में भारी वाहनों की नियमित आवाजाही के कारण ये रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया था। एम्बुलेंस की सुचारू आवाजाही के लिए मिट्टी की एक नई परत बिछाई गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें