Get App

परिवार और सुकून के लिए छोड़ा विदेश, भारत लौटा कपल, हिमाचल में शुरू करेंगे नई जिंदगी

परिवार और सुकून के लिए कनाडा में अच्छी सैलरी पर काम कर रही दीप्ति नायर ने अपने पार्टनर के साथ भारत लौटने का फैसला किया है। विदेश में पैसे तो हैं लेकिन परिवार से दूरी और अकेलापन है। इसलिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बसने और अपना खुद का काम शुरू करने का फैसला किया है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 9:27 AM
परिवार और सुकून के लिए छोड़ा विदेश, भारत लौटा कपल, हिमाचल में शुरू करेंगे नई जिंदगी
कनाडा की नौकरी छोड़ भारत लौट रहा है कपल, अब हिमाचल की वादियों में बिताएगा जीवन।

कनाडा में अच्छी सैलरी और आराम की जिंदगी छोड़कर आज एक भारतीय कपल हिमाचल प्रदेश में आकर रहने लगा है। दीप्ति नायर और उनके पार्टनर कनाडा में 1.3 करोड़ रुपये सालाना कमा रहे थे, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी। हिमाचल के पहाड़, शांत और सुकून से भरी जिंदगी और कम खर्च में रहना उन्हें भा गया है। वो अपने इस फैसले से बहुत खुश हैं।

Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों हमेशा से भारत लौटना चाहते थे। उनके माता-पिता मुंबई में रहते हैं, इसलिए परिवार के पास रहने की इच्छा भी इस फैसले की एक वजह बनी। विदेश में रहने के दौरान उन्हें अक्सर घर की याद आती थी। इसलिए भारत लौटकर उन्होंने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का फैसला किया।

क्यों छोड़ी कनाडा की नौकरी?

34 साल की दीप्ति नायर ने बताया कि वह और उनके पार्टनर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते थे। उन्हें रोज की कॉर्पोरेट नौकरी से अलग कुछ करना था। कनाडा में पैसा और करियर दोनों अच्छा था, फिर भी वे एक ही रूटीन से बोर हो गए थे। इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर भारत में नई शुरुआत करने का सोचा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें