Get App

Vande Bharat Express Accident: मवेशियों से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, 4 भैंसों की मौत, ट्रेन के अगले हिस्से को भी हुआ नुकसान

Vande Bharat Express Accident: इस टकराव के बाद ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 11.15 बजे हुई और हादसे में चार भैंसों की मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 8:38 PM
Vande Bharat Express Accident: मवेशियों से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, 4 भैंसों की मौत, ट्रेन के अगले हिस्से को भी हुआ नुकसान
मवेशियों से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Express Accident: गुजरात (Gujarat) के वटवा रेलवे स्टेशन के पास हाल ही में लॉन्च हुई गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की गुरुवार को ट्रैक पर मवेशियों से जोरदार टक्कर (Accident) हो गई। इस टकराव के बाद ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 11.15 बजे हुई और हादसे में चार भैंसों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया, “वटवा के पास रास्ते में एक मोड़ पड़ता है। ये टर्न काफी लंबा है, जिससे आगे के रास्ते का अचानक कुछ पता नहीं चल पाता। ट्रेन लगभग 100 Km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। फाइबर से बनी ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।"

रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना में ट्रेन का काम करने वाला कोई भी हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। प्रवक्ता ने कहा, “शवों को हटाने के बाद ट्रेन चली गई और गांधीनगर में समय पर पहुंच गई। घटना गैरतपुर-वटवा स्टेशन के बीच हुई। रेलवे आस-पास के ग्रामीणों को सलाह देने की कोशिश कर रहा है कि वे मवेशियों को ट्रैक के पास न छोड़ें।”

30 सितंबर को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई था। PM ने इस दौरान अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन की सवारी भी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें