Ranchi-Patna Vande Bharat Express: बिहार की राजधानी पटना (Patna) से झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पटना से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। वंदे भारत का नया रैक मंगलवार 6 जून को पटना जंक्शन पहुंचीं। बताया जा रहा है कि इसी महीने इस रूट (Patna-Ranchi Vande Bharat Route) पर वंदे भारत ट्रेन (Ranchi to Patna) की सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए नया रेल रूट बनकर तैयार हो गया है।
