महाराष्ट्र के नागपुर शहर (Nagpur City in Maharashtra) से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को विचलित कर दिया है। नागपुर में कथित यौन शोषण की शिकार 15 वर्षीय एक लड़की ने यूट्यूब वीडियो देखने के बाद अपने घर में ही एक बच्ची को जन्म दिया और कुछ देर बाद नवजात की गला दबा कर हत्या कर दी।पुलिस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि लड़की का एक ऐसे व्यक्ति द्वारा यौन शोषण किया गया, जिससे सोशल मीडिया के जरिए उसकी जान-पहचान हुई थी।
