Weather Forecast: भारत (India) में पिछले कुछ दशकों में हजारों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लू (Heat Waves) का प्रकोप चिंताजनक गति से बढ़ रहा है। विश्व बैंक (World Bank) की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत जल्द ऐसी भीषण गर्म हवाओं का सामना करने वाला दुनिया का पहला देश होगा जो इंसान की बर्दाश्त की सीमा से बाहर होगी। विश्व बैंक की ‘भारत में शीतलन क्षेत्र में जलवायु निवेश के अवसर (Climate Investment Opportunities in India Cooling Sector)’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि देश अपेक्षाकृत ज्यादा गर्मी का सामना कर रहा है, जो जल्द शुरू हो जाती हैं और कहीं ज्यादा समय तक टिकती है।
