IMD Alert: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश तो यहां चलेगी भीषण लू

IMD Alert: दिल्ली-NCR सहित देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। रविवार को भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों से हल्की बारिश की खबर सामने आई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका हैं। वहीं कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 11:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD ने अगले चार दिनों में बिहार, पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भीषण लू पड़ने की भविष्यवाणी की है

Weather Updates: दिल्ली-NCR सहित देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। रविवार को भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों से हल्की बारिश की खबर सामने आई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के (IMD Weather Update) मुताबिक गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका हैं। वहीं कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव (IMD Alert heatwave) का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून (Mansoon) के थोड़े देर से आने की संभावना है।

हीटवेव की चेतावनी

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले चार दिनों में बिहार, पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भीषण लू पड़ने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह भी कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। IMD ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।


IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि बिहार में कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि 5 से 8 जून तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आशंका है।

तेलंगाना में 4-6 जून, विदर्भ में 6-8 जून और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7-8 जून को लू चलने की संभावना है। इसने यह भी कहा कि आर्द्र हवा और उच्च तापमान के कारण 4 जून को ओडिशा और तमिल में गर्म और असहज मौसम की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 5 से 8 जून के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर झारखंड में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति जारी रहने की आशंका है।

बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को देश के अधिकांश राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। कुछ राज्यों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। गुजरात और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश तो केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। अहमदाबाद सहित गुजरात के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई।

ये भी पढ़ें- अफगानिस्‍तान: तालिबान राज में लड़कियों पर सितम! 80 स्कूली छात्राओं को दिया गया जहर, अस्पताल में भर्ती

इस बीच, मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और गुजरात में 6 जून की सुबह तक हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD फोरकास्ट में यह भी भविष्यवाणी की गई है कि गुजरात में शुक्रवार सुबह तक राज्य के सभी जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। मछुआरों को गुरुवार तक उत्तर गुजरात तट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।