Get App

IMD Alert: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश तो यहां चलेगी भीषण लू

IMD Alert: दिल्ली-NCR सहित देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। रविवार को भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों से हल्की बारिश की खबर सामने आई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका हैं। वहीं कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है

Akhileshअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 11:09 AM
IMD Alert: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश तो यहां चलेगी भीषण लू
IMD ने अगले चार दिनों में बिहार, पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भीषण लू पड़ने की भविष्यवाणी की है

Weather Updates: दिल्ली-NCR सहित देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। रविवार को भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों से हल्की बारिश की खबर सामने आई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के (IMD Weather Update) मुताबिक गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका हैं। वहीं कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव (IMD Alert heatwave) का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून (Mansoon) के थोड़े देर से आने की संभावना है।

हीटवेव की चेतावनी

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले चार दिनों में बिहार, पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भीषण लू पड़ने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह भी कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। IMD ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि बिहार में कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि 5 से 8 जून तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें