Weather Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में अगले 3 दिनों में होगी बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण बादल छाए रहने और बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है

अपडेटेड Mar 29, 2023 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पिछले सप्ताह दिल्ली सहित कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी

IMD Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण बादल छाए रहने और बारिश होने की आशंका है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। बता दें कि उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

इन राज्यों में बारिश की आशंका


IMD के मुताबिक, इस वीकेंड पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बमेंट के कारण दिल्ली-NCR में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। लेकिन 30-31 मार्च को राजधानी में बारिश हो सकती है। फिर उसके बाद तापमान बढ़ेगा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने दी दस्तक

IMD के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि 29 मार्च की रात को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा, जिससे अगले दिन यानी गुरुवार 30 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 31 मार्च को तुलनात्मक रूप से भारी बारिश और गरज के साथ गतिविधियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Heatwave: गर्मी के खतरे को देखते हुए IMD ने तैयार किया खास प्लान, देशभर में हीट इंडेक्स रीडिंग जारी करने की योजना

मौसम अधिकारी ने यह भी कहा कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है और 1 अप्रैल को भी ऐसा ही रहेगा। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है।

5 अप्रैल तक मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। 30 मार्च को राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की आशंकाएं मौसम विभाग जता रहा है। IMD के मुताबिक, 31 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।