Get App

Weather Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में अगले 3 दिनों में होगी बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण बादल छाए रहने और बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2023 पर 4:25 PM
Weather Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में अगले 3 दिनों में होगी बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम
Weather Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पिछले सप्ताह दिल्ली सहित कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी

IMD Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण बादल छाए रहने और बारिश होने की आशंका है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। बता दें कि उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

इन राज्यों में बारिश की आशंका

IMD के मुताबिक, इस वीकेंड पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बमेंट के कारण दिल्ली-NCR में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। लेकिन 30-31 मार्च को राजधानी में बारिश हो सकती है। फिर उसके बाद तापमान बढ़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें