Rainfall Alert: तमिलनाडु सहित इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, चेन्नई में NDRF की 6 टीमें तैनात, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Rainfall Alert: आज यानी 6 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर के बीच भारी बारिश होने की आशंका है। IMD तमिलनाडु के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 2:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rainfall Alert: IMD ने कहा कि इस दौरान भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी

Weather Update Today: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने इस सप्ताह राजधानी चेन्नई (Chennai Rainfall Alert) सहित तमिलनाडु (Tamil Nadu Rainfall Alert) के कई जिलों में मूसलाधार बारिश (Rains) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर तमिलनाडु (Tamil Nadu Rain) और पुडुचेरी (Puducherry Rain) में आज यानी 6 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर के बीच भारी बारिश होने की आशंका है। IMD इस सप्ताह तमिलनाडु के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट (IMD issued Red Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग ने दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी (Southeast Bay of Bengal) के ऊपर बन रहे दबाव के बाद भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने कहा कि इस दौरान भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

रेड अलर्ट जारी


तमिलनाडु के जिन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है उनमें विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, अरियालुर, पेराम्बलुर, चेन्नई, कल्लाकुरिची, माइलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरुर और नागापट्टिनम शामिल हैं। बता दें कि 2016 से हर साल दिसंबर में तमिलनाडु में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

NDRF की टीमें बुलाई गईं

तमिलनाडु में बारिश के रेड अलर्ट के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी NDRF की छह टीमों को तैनात किया गया है। NDRF की इन टीमों को नागपट्टिनम, तिरुवरुर, कुड्डालोर, माइलादुथुराई, तंजावुर और चेन्नई में तैनात किया गया है। NDRF के अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सरकार के निर्देश के बाद उठाया गया है।

पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की चेतावनी

IMD ने पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने पुडुचेरी में 6 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक, 7 से 9 दिसंबर के दौरान भारी बारिश होने की आशंका है।

चेन्नई और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार

IMD ने यह भी भविष्यवाणी की है कि चेन्नई सहित उत्तर तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, तमिलनाडु बारिश दक्षिण आंध्र प्रदेश को भी प्रभावित कर सकती है। आंध्र में 7 दिसंबर की आधी रात से बारिश होने की आशंका है, जो 8 और 9 दिसंबर को भी जारी रह सकता है। इस दौरान हवा की गति 7-8 दिसंबर को 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।