Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में 3 मई तक बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: इन दिनों देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों में 3 मई गरज के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बंगाल, केरल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी के इस मौसम में दिल्ली-NCR का इलाका तो सुहाना हो गया है

अपडेटेड May 01, 2023 पर 12:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है

Weather Update: देश भर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। ऐसे में गर्मी के प्रकोप से लोगों को छुटकारा मिला हुआ है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। इधर मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने कहा है कि 3 मई तक देश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक समेत दक्षिण राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं ओला गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम और मध्य प्रदेश में भी 1 से 3 मई तक बारिश हो सकती है। 4 मई के बाद बारिश कुछ कम हो सकती है।

दिल्ली


देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। जिससे तापामन में 28.7 डिग्री सेल्सियत तक की गिरावट ई है। यह औसत से 10 डिग्री कम है। 4 अप्रैल 2015 के बाद से इस महीने में सबसे कम है। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। जिससे तापमान और गिर सकता है। हालांकि, 4 मई के बाद धूप निकलने से मौसम कुछ साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। राजधानी में रविवार शाम 5.30 बजे तक 0.3 mm बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार क्षेत्र में 10 एमएम दर्ज की गई।

Road Rage Video: दिल्ली में शख्स को कार के बोनट पर 3 किमी तक घसीटा गया, बिहार के सांसद की थी गाड़ी

राजस्थान

राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार को दूसरे दिन भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह से शाम तक फलौदी में 35.6 मिमी, करौली में 7.5 मिमी, कोटा में 6 मिमी, जयपुर में 5.2 मिमी, सीकर में 4 मिमी, अजमेर में 2.6 मिमी, अन्ता में 1.5 मिमी और चूरू में 0.2 मिमी बारिश हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और 33.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

बिहार

बिहार के कुछ हिस्सों में रविवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में राज्य में और बारिश हो सकती है। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बक्सर में रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा बढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस दर् जकिया गया। शेखपुरा में 37 डिग्री सेल्सियस, बांका में 36.8 डिग्री सेल्सियस और पटना में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।