Weather Update: देश भर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। ऐसे में गर्मी के प्रकोप से लोगों को छुटकारा मिला हुआ है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। इधर मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने कहा है कि 3 मई तक देश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है।
