Weather update: दिल्ली में चलेंगे लू के थपेड़े, स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी, मुंबई में बेमौसम बारिश

Weather update: देश के कई इलाकों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। दिल्ली में आने वाले समय में लू के थपेड़े चल सकते हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसमें दोपहर की पाली में स्कूलों में छात्रों के जमावड़े पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 11:03 AM
दिल्ली-NCR में तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी से जुड़ी बीमारियां बढ़ने लगी हैं

Weather update: देश की राजधानी द‍िल्‍ली में अब पारा चढ़ने लगा है। पारा चढ़ने के साथ गर्मी और हीटवेव (Heatwave Alert) से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान के अधिकारियों (meteorology officials) ने चेतावनी दी है कि 16 अप्रैल से 31 मई के बीच गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 16 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम व‍िभाग की भव‍िष्‍यवाणी (Weather Forecast) को देखते हुए अब द‍िल्‍ली सरकार (Delhi Government) भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। श‍िक्षा न‍िदेशालय (Directorate of Education) की ओर से गर्मी के चलते स्‍कूलों को तैयार‍ियां करने की गाइडलाइंस जारी कर दी गई है।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरगंज में मार्च और मई 2022 के बीच 13 हीटवेट दर्ज किए हैँ। जो कि पिछले 11 साल में सबसे ज्यादा है। इस अवधि में मुंगेशपुर, पीतमपुरा, नजफगढ़ और कॉमनवेल्थ विलेज गेम्स में लोगों को 33 दिन तक लू का सामना करना पड़ा।

दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइंस


दिल्ली सरकार ने गर्मी के कहर को देखते हुए स्कूलों के गाइडलाइंस जारी कर दी है। इस सर्कुलर के मुताबिक, शिक्षा निदेशालय के तहत मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को बच्चों को गर्मी से बचाने के उपाय करना चाहिए। इसमें आगे कहा गया है कि दिल्ली में 40 डिग्री के बढ़ते तापमान को देखते हुए दोपहर की पाली में सभी छात्रों को प्रार्थना सभा में एकत्र होने के लिए मना किया गया है। स्कूलों को कहा गया है कि स्कूलों में पीने के पानी की उपलब्धता बेहतर रखें। कक्षाओं के दौरान बच्चों को पानी पीने के लिए ब्रेक दिया जाए। सर्कुलर में यह भी ज‍िक्र क‍िया है क‍ि स्कूलों को छात्रों को दिन के समय सिर ढकने के लिए जागरूक करना होगा।

Weather Updates: दिल्ली- NCR में हल्की बारिश के आसार, भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

मुंबई में बेमौसम बारिश

मुंबई में गुरुवार को तड़के आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी उपनगरों मं बिजली चमकी और गरज के साथ बारिश हुई। कई निचले इलाकों बारिश के कारण जलभराव देखा गया। वहीं पूर्वी उपनगरों में रात 1 से 2 बजे की बीच बारिश हुई। वहीं नागरिकों का कहना है कि आंधी के साथ बारिश होने से मरोल इलाके में कुछ पेड़ गिर गए हैं। लोकल ट्रेनें और बसों नियमित रूप से चल रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।