Weather Update: देशभर में एक बार फिर से भारी बारिश के चलते लोगों की टेंशन बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली- NCR में आज सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटे तक दिल्ली, नोएडा और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश होगी। दिल्ली में अभी बाढ़ का पानी उतरा ही था कि फिर से जलजमाव का खतरा पैदा हो गया है। नोएडा और गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से पहले ही बाढ़ का पानी फैला हुआ है। ऐसे में अब मूसलाधार बारिश परेशानी का सबब बन सकती है।
