Get App

Weather Update: सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (26 जून 2024) गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आशंका जताई है। इन राज्यों में बारिश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 8:14 AM
Weather Update: सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
Weather Forecast: राजस्थान में पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा बारिश का अनुमान जताया गया है।

भीषण गर्मी और लू का दौर अब लगभग खत्म हो चुका है। दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, पंजाब हरियाणा में इस वीकेंड यानी 29-30 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। मध्य प्रदेश और बिहार में मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में भी दो से तीन दिन में यह सक्रिया हो जाएगा। हालांकि देश में कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां अभी भी गर्मी के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं।

मौसम विभाग ने गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आईएमडी ने सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में 29 और 30 जून को मानसून की एंट्री होने वाली है। मानसून ने अपनी रफ्तार तेज करते हुए मंगलवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, साउथ-ईस्ट राजस्थान और वेस्ट उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 जून से 1 जुलाई तक राजधानी में मध्यम बारिश हो सकती है। 30 जून और 1 जुलाई को बारिश के साथ आंधी भी आएगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें