Weather Update: इन राज्यों में अगले 4 दिन तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: IMD के फोरकास्ट में कहा गया है कि 25 जुलाई और 26 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 5:13 PM
IMD ने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी की है

Weather Update: देश भर के कई राज्यों में बेमौसम बारिश (Heavy Rainfall Alert) जारी है। इस बीच, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने इस सप्ताह देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। IMD ने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी की है। IMD के ताजा फोरकास्ट के अनुसार, अगले चार दिनों यानी 26 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित देश के अन्य पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की भी आशंका है। दोनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के फोरकास्ट में कहा गया है कि 25 जुलाई और 26 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश के आसार कम


पूर्वानुमान के अनुसार, 26 जुलाई तक हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा 26 जुलाई तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी इसी तरह की बारिश की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस सप्ताह दिल्ली-NCR में अभी तक बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।

इसके अलावा, 26 जुलाई तक गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले तीन दिनों तक मुंबई में भारी बारिश होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

आगामी दिनों के लिए गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, गोवा और केरल में भारी बारिश एवं तूफान की भविष्यवाणी के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा में भारी हंगामा और हाथापाई! फूट-फूट कर रोने लगे बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा

पूर्वोत्तर भारत के बारे में बात करते हुए IMD ने एक बयान में कहा कि इस क्षेत्र में हल्की/मध्यम व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 से 26 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। वहीं 24 से 26 जुलाई के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।