Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश

Weather Update: देश के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। आधे से ज्यादा हिंदुस्तार पानी से बदहाल है। मौसम खराबी की वजह से कश्मीर में अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। मौसम विभाग ने आज भी आधा दर्जन से ज्यादा राज्यो में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल में येलो अलर्ट और मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

अपडेटेड Jul 08, 2023 पर 9:26 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: मौसम विभाग ने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8 से 9 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

Weather Update: देश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों के हालात बेहद खराब होने लगे हैं। भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा बीच में रोक दी गई है। उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से एक पुल बह गया है। जिसके चलते करीब 200 से ज्यादा लोग तबाही के मलबे के बीच फंस गए हैं। बादल फटने की वजह से धारचूला में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आई हैं। सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा फैला दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा के कई जिलों में जनजीव अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से कहीं सड़कें भी धंस गई हैं।

कई जगहों पर लोग अपने घर में ही फंस गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका जताई है। कई राज्यों में बारिश की वजह से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8 से 9 जुलाई तक झमाझम बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा केरल के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लद्दाख, गुजरात में भी भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप.हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण और केरल में बिजली, तूफान और मूसलाधार बारिश के आसार हैं। मुंबई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Train Cancelled: हैदराबाद की ओर रवाना होने वाली ये ट्रेन कैंसिल, इन ट्रेनों के रूट किए गए डायवर्ट

बारिश के इस मौसम में उत्तराखंड का हाल

उत्तराखंड में 8 जुलाई से 13 जुलाई तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (UTTARAKHAND ORANGE ALERT) जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल रही है। भारी बारिश को देखते हुए लोगों को नदियों और नालों से लोगों को दूर रहने के लिए कहा गया है। मैदानी इलाकों में नदी किनारे वाले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।