Train Cancelled: हैदराबाद की ओर रवाना होने वाली ये ट्रेन कैंसिल, इन ट्रेनों के रूट किए गए डायवर्ट

Train Cancelled 8 July: भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को 8 जुलाई को असुविधा हो सकती है।रेलवे ने कुछ खास रूटों हैदराबाद, सिकंदराबाद से गुजरने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।भारत के अलग-अलग शहरों से रवाना की जाने वाली एक्सप्रेस, MEMU और शताब्दी ट्रेनें भी कैंसिल की गई हैं। अगर आप भी भारतीय रेलवे से यात्रा करने की तैयारी में हैं तो आप NTES पर जाकर देश के कोने-कोने में कैंसिल की गई सभी ट्रेनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं-

अपडेटेड Jul 08, 2023 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement
आप NTES (नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम) की वेबसाइट पर जाकर डायवर्ट रूट और कैंसिल ट्रेनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Train Cancelled : भारतीय रेलवे ने जुलाई में कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया है और कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। यात्रा से पहले अपने ट्रेन का अपडेटेड शेड्यूल जरूर जान लें। भारतीय रेलवे ने विकास और मरम्मत के कार्य की वजह से भी कई रूटों पर ट्रेनें कैंसिल की हैं। हैदराबाद और लखनऊ जैसी जरूरी लोकेशंस की ओर जाने वाली  ट्रेनों की सेवाएं रहेंगी बाधित। ट्रेन की टिकट बुक करने से पहले जान लीजिए अपडेट -

8 जुलाई को ये ट्रेनें की गईं कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 07581/07660 तिरुपत्ति-काटपाडी
  • ट्रेन नंबर 07753 काजीपेट-दोरनाकाल
  • ट्रेन नंबर 07754/07755 दोरनकल-विजयवाड़ा
  • ट्रेन नंबर 07278/07979 भद्राचलम-विजयवाड़ा
  • ट्रेन नंबर 07591 सिकंदराबाद-विकाराबाद
  • ट्रेन नंबर 07592 विकाराबाद-काछेगुड़ा
  • ट्रेन नंबर 07462 सिकंदराबाद-वारंगल
  • ट्रेन नंबर 07463 वारंगल-हैदराबाद
  • ट्रेन नंबर 07766/07765 सिरपुर टाउन-करीमनगर
  • ट्रेन नंबर 07894/07893 करीमनगर-निजामाबाद
  • ट्रेन नंबर 17003 काजीपेट-सिरपुर टाउन
  • ट्रेन नंबर 17004/17005 बल्हारशाह-काजीपेट
  • ट्रेन नंबर 17033 भद्राचलम-बल्हारशाह
  • ट्रेन नंबर 17034 सिरपुर टाउन-भद्राचलम
  • ट्रेन नंबर 07596/07593 काछेगुड़ा-निजामाबाद
  • ट्रेन नंबर 07853/07854 निजामाबाद-नांदेड़

इन ट्रेनों को रूट किए गए डायवर्ट

  • ट्रेन नंबर 12424/12423 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली 6 सितंबर तक डिब्रूगढ़ की जगह डिब्रूगढ़ टाउन पर ही रोक दी जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 07889/07890 Repalle-मरकापुर रोड के बीच चलने वाली 9 जुलाई तक गुंटूर से मरकापुर के बीच नहीं चलेगी।

14 रुपये का शेयर ₹1,317 पर पहुंचा, इस स्टील कंपनी ने दिया 9,300% का रिटर्न, क्या आपने खरीदा?


ट्रेन संबंधित जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करें -

अगर आप भारतीय रेलवे से होने वाली इस असुविधा से बचना चाहते हैं तो यात्रा करने से पहले अपने रूट पर चलने वाली ट्रेनों की अपडेट जरूर जान लें। आप अपने रूट पर चलने वाली ट्रेनों से संबधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप NTES (नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम) की वेबसाइट पर जाकर डायवर्ट रूट और कैंसिल ट्रेनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर बस आपको या तो अपनी ट्रेन का नंबर या ट्रेन का नाम टाइप करना होगा। इसके बाद आपको ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।