Weather Update: देश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों के हालात बेहद खराब होने लगे हैं। भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा बीच में रोक दी गई है। उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से एक पुल बह गया है। जिसके चलते करीब 200 से ज्यादा लोग तबाही के मलबे के बीच फंस गए हैं। बादल फटने की वजह से धारचूला में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आई हैं। सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा फैला दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा के कई जिलों में जनजीव अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से कहीं सड़कें भी धंस गई हैं।
